Friday, April 3, 2026

वन्य जीवों के शिकार के लिए बिछाए गए जिंदा 13 बम, बम स्क्वॉड ने किए डिफ्यूज

The Khabrilal News India Desk: मैहर जिले के रामनगर विकासखंड में एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। वन्यजीवों के शिकार के लिए बिछाए गए 13 जिंदा बमों को बम स्क्वॉड की टीम ने डिफ्यूज कर दिया है। यह घटना न केवल वन्यजीवों बल्कि ग्रामीणों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी। घटना के सम्बंध मे रामनगर थाना पुलिस ने बताया है की घटना रामनगर ब्लाक के कुबरी नौघटा सोन नदी के पास की है, जहां शिकारियों ने जंगली जानवरों को फंसाने के लिए ये बम बिछाए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में विस्फोटकों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और 13 जिंदा बम बरामद किए। इन बमों को डिफ्यूज कर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। और जांच में खुलासा हुआ है कि यह विस्फोटक वन्यजीवों को शिकार करने के उद्देश्य से लगाए गए थे। बीते रविवार यहा चरने पहुंचे गोवंश बम धमाके का शिकार हुए तब घटना का खुलासा हुआ इसके बाद रामनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो शिकारियों के गिरोह से जुड़ी हैं।

रामनगर थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने thekhabrilal.in की टीम को जानकारी देते हुए बताया की मौके से 13 जिंदा बम बरामद किए हैं, जिन्हें सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।”

इस घटना ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगलों में शिकारियों की ऐसी गतिविधियां न केवल वन्यजीवों बल्कि ग्रामीणों और पशुओं के लिए भी खतरनाक साबित हो रही हैं।

यह घटना वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति हमारी जिम्मेदारी को रेखांकित करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस दिशा में क्या ठोस कदम उठाता है।

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img