Sign In
/
/
धार्मिक यात्रा में गया था परिवार,चोरों ने पार किए गहने-नगदी

धार्मिक यात्रा में गया था परिवार,चोरों ने पार किए गहने-नगदी

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Jan 1, 2025, 10:56 AM IST

Updated On: Jan 1, 2025, 11:06 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

वीडियो कॉल पर घर का हाल देखने के बाद दी गई पुलिस को सूचना

महफूज खान:सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और गहने पार कर दिए। फिलहाल इस मामले में पुलिस को फोन पर शिकायत की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है, विस्तृत एफआईआर झा परिवार के वापस आने पर होगी।
बताया जाता है कि पीडि़त विनीत झा अपने परिवार के साथ मथुरा वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर गए थे। दो दिन पहले वह घर में ताला बंद कर घूमने के लिए गए थे, वहीं बीती रात अज्ञात चोर घर के अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर ज्वेलरी और डेढ़ लाख रुपए चुरा लिए। इसके अलावा कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।

Advertisement

वापसी के बाद होगा चोरी का सही मूल्यांकन

पुलिस ने बताया कि विनीत झा के घर पर हुई चोरी के संबंध में अभी वास्तविक रुप से कुछ नहीं कहा जा सकता। वापसी के बाद ही सही स्थिति का आंकलन हो सकेगा। उसके आधार पर केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया जाएगा।

Tag
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू