Sign In
/
/
सतना जिला अस्पताल में सनसनी! झोले में भरकर 1 दिन का नवजात चुरा ले जा रहा था बदमाश, जांबाज महिला ने खदेड़कर बचाया, VIDEO

सतना जिला अस्पताल में सनसनी! झोले में भरकर 1 दिन का नवजात चुरा ले जा रहा था बदमाश, जांबाज महिला ने खदेड़कर बचाया, VIDEO

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: May 20, 2026, 8:02 PM IST

Updated On: May 21, 2026, 6:32 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

सतना, मध्य प्रदेश: सतना जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल ‘सरदार वल्लभभाई पटेल जिला चिकित्सालय’ की सुरक्षा व्यवस्था को तार-तार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ के गायनिक (जच्चा-बच्चा) वार्ड से मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे एक शातिर चोर महज 1 दिन के नवजात बच्चे को झोले में भरकर रफूचक्कर होने ही वाला था। लेकिन मौके पर मौजूद एक महिला की सूझबूझ और बहादुरी ने अस्पताल की इस बड़ी नाकामी को एक बड़े चमत्कार में बदल दिया और बच्चा चोरी होने से बच गया।

Advertisement

“फीडिंग करा कर सुला दो…” कहकर वार्ड के चक्कर काट रहा था चोर

यह पूरी घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है।

  • सुबह हुआ था जन्म: माडा टोला की रहने वाली शिवानी चौधरी ने मंगलवार सुबह ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था।
  • चोर की शातिर चाल: शिवानी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे एक अनजान युवक उसके पास आया और कहने लगा कि ‘बच्चे को फीडिंग करा कर सुला दो’। इसके बाद वह युवक काफी देर तक दूर खड़ा होकर बार-बार वार्ड की तरफ ताकता रहा।
  • नींद आते ही मारा हाथ: देर रात जैसे ही शिवानी की आंख लगी, शातिर युवक दबे पांव आया और बिस्तर से 1 दिन के मासूम को उठाकर गायब हो गया।

झोले से आई रोने की आवाज और खुल गया राज!

आरोपी युवक बच्चे को एक कपड़े के झोले में ठूंसकर डिलीवरी रूम के बाहर से तेजी से भागने की फिराक में था। तभी वहां नई बस्ती की रहने वाली अभिलाषा तिवारी मौजूद थीं, जो अस्पताल के इस काले सच के सामने ‘देवदूत’ बनकर खड़ी हो गईं:

Advertisement

अभिलाषा ने बताया कि जब वह युवक उनके पास से गुजरा, तो उन्हें झोले के अंदर से किसी बच्चे के रोने की दबी-कुचली आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने गौर से देखा, तो झोले के फटे हिस्से से नवजात के छोटे-छोटे पैर बाहर लटकते नजर आए।

खदेड़ा तो झोले समेत मासूम को फेंककर भागा कातिल

संदेह होने पर अभिलाषा ने तुरंत उस युवक को टोका और पूछा कि ‘झोले में क्या है?’। टोकते ही आरोपी घबरा गया और पैर थिरकाकर भागने लगा।

  • दिखाई जांबाजी: अभिलाषा डरी नहीं, बल्कि उन्होंने शोर मचाते हुए किडनैपर का पीछा करना शुरू कर दिया।
  • बच्चा सकुशल: खुद को घिरता देख और पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक झोला समेत बच्चे को जमीन पर फेंककर अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया।
  • अभिलाषा के शोर मचाने पर उनकी मदद के लिए एक नर्स और उनका देवर भी दौड़ पड़े। झोले से निकालकर मासूम को तुरंत उसकी मां शिवानी की सुरक्षित गोद में सौंप दिया गया।

सीसीटीवी के भरोसे पुलिस, अस्पताल की सुरक्षा भगवान भरोसे

इस घटना ने जिला अस्पताल के सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है कि कैसे आधी रात को कोई भी बाहरी शख्स गायनिक वार्ड में घुसकर बच्चा चोरी कर ले जाता है और गार्ड्स को भनक तक नहीं लगती।

मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता मां शिवानी और बच्चे को बचाने वाली अभिलाषा तिवारी के बयान दर्ज कर लिए हैं। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उस शातिर बच्चा चोर का हुलिया पहचान कर उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू