Sign In
/
/
सतना: नागौद में पुश्तैनी मकान के विवाद में बुजुर्ग पर ग्राइंडर से हमला; पत्नी और बेटों पर हाथ काटने की कोशिश का आरोप, अस्पताल में भर्ती

सतना: नागौद में पुश्तैनी मकान के विवाद में बुजुर्ग पर ग्राइंडर से हमला; पत्नी और बेटों पर हाथ काटने की कोशिश का आरोप, अस्पताल में भर्ती

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Oct 2, 2026, 6:23 PM IST

Updated On: Oct 2, 2026, 6:23 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना/नागौद: सतना जिले के नागौद में पुश्तैनी मकान के कब्जे और पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। नागौद कस्बे में संपत्ति के विवाद को लेकर 55 वर्षीय मुन्ना सोनी पर कटर/ग्राइंडर मशीन से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी और उनके दो बेटों ने मिलकर मुन्ना सोनी पर ग्राइंडर से हमला कर उनका हाथ काटने का प्रयास किया। इस सनसनीखेज हमले में बुजुर्ग का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ताला काटने का विरोध करने पर भड़का विवाद, ग्राइंडर मशीन से किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मुन्ना सोनी का अपने परिवार से पुश्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम जब मुन्ना किसी काम से बाहर गए थे, तभी उनकी पत्नी और दोनों बेटे मकान पर पहुंचे और ग्राइंडर मशीन से ताला काटने लगे। जानकारी मिलते ही जब मुन्ना सोनी मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर कटर मशीन से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर खून से लथपथ बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
एक महीने पहले भी हुआ था विवाद, पुलिस जांच में जुटी
नागौद थाना पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर पुराना विवाद है और करीब एक महीने पूर्व भी इनके बीच मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू