Sign In
/
/
सतना: बिरसिंहपुर में सरभंग आश्रम के मुख्य गेट पर अतिक्रमण; महंत हंसानंद सरस्वती ने वन विभाग से की शिकायत, मिला धमकी देने का आरोप

सतना: बिरसिंहपुर में सरभंग आश्रम के मुख्य गेट पर अतिक्रमण; महंत हंसानंद सरस्वती ने वन विभाग से की शिकायत, मिला धमकी देने का आरोप

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Oct 2, 2026, 7:00 PM IST

Updated On: Oct 2, 2026, 7:00 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
बिरसिंहपुर/सतना: सतना जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सरभंग आश्रम क्षेत्र स्थित फक्कड़ बाबा आश्रम के मुख्य द्वार पर अवैध अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। आश्रम के मुख्य गेट के ठीक सामने कथित तौर पर चाय, समोसा और अन्य नाश्ते की दुकानें लगा दिए जाने से साधु-संतों व श्रद्धालुओं के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए फक्कड़ बाबा आश्रम के महंत हंसानंद सरस्वती ने वन विभाग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
शिकायत के बाद मिला डराने-धमकाने का आरोप, सड़क के दूसरी ओर दुकानें शिफ्ट करने की मांग
महंत हंसानंद सरस्वती ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रशासन से शिकायत करने के उपरांत कुछ असामाजिक तत्वों और अतिक्रमणकारियों द्वारा उन्हें डराने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक आश्रम की गरिमा, सुरक्षा और साधु-संतों की सुलभ आवाजाही को ध्यान में रखते हुए इन दुकानों को हटाकर सड़क के दूसरी ओर व्यवस्थित किया जाना चाहिए। महंत ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर तुरंत उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू