Sign In
/
/
सतना जिला अस्पताल पहुंची राज्य एड्स नियंत्रण समिति की टीम: एआरटी सेंटर का औचक निरीक्षण, जागरूकता अभियान की समीक्षा

सतना जिला अस्पताल पहुंची राज्य एड्स नियंत्रण समिति की टीम: एआरटी सेंटर का औचक निरीक्षण, जागरूकता अभियान की समीक्षा

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 29, 2026, 3:07 AM IST

Updated On: Sep 29, 2026, 3:07 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना : मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की अपर परियोजना संचालक डॉ. नलिनी गौड़ एवं डिप्टी डायरेक्टर वैभव पाटिल की 2 सदस्यीय टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल सतना स्थित एआरटी (ART) सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यस्तरीय अधिकारियों ने एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष सिंह से एचआईवी पीड़ितों को दी जा रही दवाओं, परामर्श और अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं का ब्यौरा लिया।
12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक जारी अभियान की ली बैठक
एआरटी सेंटर के निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने जिला अस्पताल के जीएनएम (GNM) मीटिंग हॉल में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलाए जा रहे एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान की प्रगति रिपोर्ट तलब की गई। डॉ. नलिनी गौड़ ने जिले में संचालित की जा रही प्रचार-प्रसार गतिविधियों, उच्च जोखिम वाले लक्षित समूहों (Target Groups) तक स्वास्थ्य अमले की पहुंच और गैर-सरकारी व संबंधित संस्थाओं के आपसी समन्वय का जायजा लिया।
नियमित मॉनिटरिंग और बेहतर समन्वय के निर्देश
अपर परियोजना संचालक डॉ. नलिनी गौड़ ने स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया कि अभियान को धरातल पर अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें। उन्होंने निर्धारित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि कोई भी संभावित मरीज इलाज व परामर्श से वंचित न रहे।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. सी.एम. तिवारी, डीपीएम राकेश कर्ष, नीरज सिंह तिवारी एवं अभिषेक सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू