Sign In
/
/
मैहर में 16 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार: 20 साल पुराने मामले में ताला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी मैहर उपजेल भेजा गया

मैहर में 16 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार: 20 साल पुराने मामले में ताला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी मैहर उपजेल भेजा गया

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 29, 2026, 2:37 AM IST

Updated On: Sep 29, 2026, 2:37 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर : मैहर जिले की ताला थाना पुलिस ने लंबे समय से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे एक इनामी/स्थायी वारंटी को दबोचने में सफलता हासिल की है। करीब 20 साल पुराने आपराधिक मामले में दर्ज FIR के बाद बीते 16 वर्षों से लगातार फरार चल रहे आरोपी विनोद उर्फ बिन्दू सिंह को पुलिस ने उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा वर्ष 2010 में स्थायी वारंट जारी किया गया था।

रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान अहिरगांव से दबोचा गया आरोपी

ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को 27 सितंबर की रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि स्थायी वारंटी विनोद उर्फ बिन्दू सिंह अपने गृह ग्राम अहिरगांव (थाना अमरपाटन) आया हुआ है। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरारी के दौरान बीच-बीच में छिपाव बनाकर गांव आता-जाता रहता था।

2006 का है मारपीट का मामला, कोर्ट से भेजा गया मैहर जेल

ताला थाना पुलिस के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2006 में दर्ज अपराध क्रमांक 61/2006 से संबंधित है, जिसमें आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 और 325 (मारपीट एवं गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी के लगातार अदालत से अनुपस्थित रहने पर वर्ष 2010 में माननीय न्यायालय ने उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया था।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी विनोद सिंह को मैहर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायाधीश के आदेश उपरांत जेल वारंट जारी कर उसे उप जेल मैहर भेज दिया गया है।

 

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू