Sign In
/
/
मैहर: गांधी जयंती पर मृतक/फौती नामांतरण विशेष अभियान; सभी ग्राम सभाओं में हुआ B1 का वाचन, खसरों में दर्ज होंगे वारिसों के नाम

मैहर: गांधी जयंती पर मृतक/फौती नामांतरण विशेष अभियान; सभी ग्राम सभाओं में हुआ B1 का वाचन, खसरों में दर्ज होंगे वारिसों के नाम

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Oct 3, 2026, 3:07 AM IST

Updated On: Oct 3, 2026, 3:07 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर : मैहर अनुभाग एवं तहसील अंतर्गत 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा एक विशेष ‘मृतक/फौती नामांतरण अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत मैहर तहसील के समस्त गांवों में आयोजित ग्राम सभाओं में राजस्व अमले द्वारा खसरों का वाचन किया जा रहा है, ताकि दिवंगत किसानों के स्थानों पर उनके वैध वारिसानों के नाम समय सीमा के भीतर शासकीय अभिलेखों में दर्ज किए जा सकें।
हल्का पटवारी कर रहे B1 वाचन, तहसीलदार पारित करेंगे नामांतरण आदेश
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) मैहर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान सभी ग्राम सभाओं में संबंधित हल्का पटवारी द्वारा B1 का सघन वाचन कराया जा रहा है। वाचन के दौरान फौती एवं मृतक नामांतरण के लंबित प्रकरणों को चिन्हित कर पटवारियों द्वारा तैयार किया जाएगा। इसके बाद इन प्रकरणों को संबंधित पीठासीन अधिकारियों (तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से विधिवत आदेश पारित कर खसरे में वारिसों के नाम दर्ज किए जाएंगे।
SDM मैहर ने की अपील: ग्राम सभाओं में पहुंचकर कराएं नामांतरण
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैहर ने तहसील के सभी ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे आयोजित हो रही ग्राम सभाओं में अनिवार्य रूप से सहभागिता दर्ज कराएं। उन्होंने ग्रामीणों से फौती व मृतक नामांतरण के प्रकरणों को तैयार कराने में राजस्व अमले को आवश्यक दस्तावेज एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है, ताकि अनुभाग के किसी भी गांव में नामांतरण का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू