Sign In
/
/
मैहर में शिवभोले गारमेंट्स के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

मैहर में शिवभोले गारमेंट्स के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Aug 4, 2026, 7:36 PM IST

Updated On: Aug 4, 2026, 9:08 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर के स्टेट बैंक के सामने स्थित शिवभोले गारमेंट्स के गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पाती फायर ब्रिगेड।
मैहर शहर में शिवभोले गारमेंट्स के दो मंजिला गोदाम में भीषण आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर शहर में स्टेट बैंक के सामने स्थित शिवभोले गारमेंट्स की दो मंजिला इमारत के ऊपरी गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये कीमत के रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन

आसपास की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास की दुकानों और मकानों तक लपटें नहीं पहुंचीं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कारोबारी को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू