Sign In
/
/
मैहर मां शारदा मंदिर मार्ग पर 20 ट्रैप कैमरे स्थापित: सीढ़ियों के पास तेंदुआ दिखने के बाद पहाड़ी पर बढ़ी निगरानी; अलर्ट मोड पर वन विभाग

मैहर मां शारदा मंदिर मार्ग पर 20 ट्रैप कैमरे स्थापित: सीढ़ियों के पास तेंदुआ दिखने के बाद पहाड़ी पर बढ़ी निगरानी; अलर्ट मोड पर वन विभाग

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 30, 2026, 2:27 AM IST

Updated On: Sep 30, 2026, 2:27 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर : प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर की पहाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की लगातार आवाजाही के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। नवरात्रि मेला व सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तेंदुए की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए मंगलवार शाम से मंदिर परिसर, पहाड़ी क्षेत्र और सीढ़ी मार्गों पर नाइट विजन और ट्रैप कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
DFO विद्या भूषण मिश्रा ने लिया जायजा, 20 हाई-टेक कैमरों से होगी निगरानी
मंगलवार को डीएफओ (DFO) विद्या भूषण मिश्रा, एसडीओ सिद्धार्थ दीपांकर और रेंजर शुभम खरे सहित वन विभाग की उच्च स्तरीय टीम ने पहाड़ी क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संवेदनशील मार्गों का जायजा लेते हुए कुल 20 हाई-टेक कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए, जिनमें से 4 कैमरे मंगलवार को ही चालू कर दिए गए हैं। इन कैमरों के जरिए तेंदुए की सटीक लोकेशन, टाइमिंग और उसके व्यवहार का वैज्ञानिक डेटा जुटाया जाएगा।
सीढ़ी मार्ग पर वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ाई गई नाइट गश्त
हाल ही में मां शारदा मंदिर के सीढ़ी मार्ग के पास तेंदुए की चहलकदमी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद वन विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग और गश्त बढ़ा दी है। वन विभाग ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि तेंदुआ दिखने पर उसके पास जाने, छेड़ने या वीडियो बनाने की कोशिश न करें और तत्काल वन अमले को सूचित करें।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू