Sign In
/
/
मैहर: नवरात्रि ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुईं रामनगर जनपद CEO भारती दीक्षित और नायब तहसीलदार ललित धार्वे

मैहर: नवरात्रि ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुईं रामनगर जनपद CEO भारती दीक्षित और नायब तहसीलदार ललित धार्वे

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Oct 29, 2026, 2:56 AM IST

Updated On: Oct 29, 2026, 2:56 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर/रामनगर : शारदिये नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान कानून व्यवस्था, प्रबंधन और अपनी कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है। मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक (SP) अवधेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से रामनगर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) भारती दीक्षित और रामनगर के नायब तहसीलदार ललित धार्वे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।

मेले और पर्व के दौरान बेहतर प्रशासनिक समन्वय और प्रबंधन को सराहा गया

विंध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर नवरात्रि पर्व के दौरान देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में रामनगर जनपद CEO भारती दीक्षित और नायब तहसीलदार ललित धार्वे ने अहम भूमिका निभाई थी। उनके इसी सराहनीय योगदान, समर्पण और प्रशासनिक जिम्मेदारी के बेहतर निर्वहन को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया है। इस सम्मान से मैहर जिले के प्रशासनिक अमले में भी हर्ष का माहौल है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू