Sign In
/
/
मैहर जिले की 5 ग्राम पंचायतों में कल 29 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित: पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मैहर जिले की 5 ग्राम पंचायतों में कल 29 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित: पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 28, 2026, 4:51 PM IST

Updated On: Sep 28, 2026, 4:51 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर : मैहर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के अंतर्गत होने वाले मतदान के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जारी आदेशानुसार, जिले की 5 संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों में आगामी 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह फैसला राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में मतदाताओं की सुलभ सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इन 5 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में रहेगा अवकाश और बंद रहेंगे दफ्तर

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 129/स्था.निर्वा./पंचायत/2026 के अनुसार, जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, वे इस प्रकार हैं:
  1. जनपद पंचायत मैहर: ग्राम पंचायत बरखेड़ा (सरपंच पद हेतु)
  2. जनपद पंचायत रामनगर: ग्राम पंचायत मसमासी (जनपद सदस्य पद हेतु)
  3. जनपद पंचायत रामनगर: ग्राम पंचायत देवरीकलां (जनपद सदस्य पद हेतु)
  4. जनपद पंचायत रामनगर: ग्राम पंचायत पुरैना (जनपद सदस्य पद हेतु)
  5. जनपद पंचायत रामनगर: ग्राम पंचायत गंजास (जनपद सदस्य पद हेतु)

शासकीय व अर्द्धशासकीय कर्मचारियों को मिलेगी मतदान की सुविधा

जारी आदेश के तहत संबंधित पंचायतों व निर्वाचन क्षेत्रों में निवासरत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं शासकीय निगमों/उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सामान्य अवकाश प्रदान किया गया है। इसके साथ ही ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881’ की धारा-25 के अंतर्गत एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश भी लागू रहेगा, ताकि क्षेत्र के नागरिक बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू