Sign In
/
/
मैहर: शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण, जीजा गिरफ्तार

मैहर: शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण, जीजा गिरफ्तार

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: May 2, 2026, 12:56 PM IST

Updated On: Aug 2, 2026, 3:31 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

The Khabrilal News India : मैहर जिले में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जिगना गांव से सामने आए एक गंभीर मामले में जीजा द्वारा अपनी ही साली को शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरू यादव उर्फ छोटू, जो पीड़िता का जीजा है, ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसने शादी का झूठा वादा कर लगातार दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच कथित रूप से प्रेम संबंध भी बने रहे, लेकिन जब पीड़िता ने सामाजिक रूप से विवाह की बात कही तो आरोपी मुकर गया।
आरोपी के इस रवैये से आहत होकर पीड़िता ने साहस दिखाते हुए रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एसआई आकाश बांगडे, एएसआई समरजीत कोल, प्रधान आरक्षक नीतीश यादव, महिला आरक्षक सविता तिवारी और आरक्षक आशीष रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इसे सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू