Sign In
/
/
मैहर में लकड़ी उठाने के विवाद में चचेरे भाई ने महिला के सिर पर मारी रॉड, इलाज के दौरान मौत: अमदरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मैहर में लकड़ी उठाने के विवाद में चचेरे भाई ने महिला के सिर पर मारी रॉड, इलाज के दौरान मौत: अमदरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 28, 2026, 5:07 PM IST

Updated On: Sep 28, 2026, 5:07 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर : मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवाही खुर्द गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला की लोहे की रॉड मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। बारिश में गिरे कच्चे मकान की लकड़ी उठाने की बात को लेकर हुए मामूली विवाद में चचेरे भाई ने महिला के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान कटनी के अस्पताल में दम तोड़ दिया। अमदरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया है।\
पुलिस हिरासत में आरोपी।

कच्चा मकान गिरने के बाद लकड़ी उठाने पर हुआ था विवाद

अमदरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 27 सितंबर 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे धनवाही खुर्द निवासी रमेश सिंह गोंड के घर की है। हाल ही में हुई बारिश के कारण रमेश का कच्चा मकान गिर गया था। रविवार सुबह मलबे से लकड़ी उठाने को लेकर 55 वर्षीय सुंदर बाई गोंड और उनके चचेरे भाई लाल सिंह गोंड (36) के बीच तीखी बहस हो गई।

सिर पर गंभीर चोट से गई जान, BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज

विवाद इतना बढ़ा कि आपा खो चुके लाल सिंह ने पास में रखी लोहे की भारी रॉड उठाकर सुंदर बाई के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गहरी चोट आने और अत्यधिक खून बहने के कारण महिला मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कटनी रेफर कर दिया गया। रविवार शाम कटनी में इलाज के दौरान सुंदर बाई की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अमदरा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा किया और आरोपी लाल सिंह गोंड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) एवं अपराध क्रमांक 303/26 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू