मैहर/अमरपाटन : मैहर जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत सुआ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत की ओर से गुजर रही 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर भंवरों (ततैया/मधुमेह जैसे कीट) के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया। भंवरों के ताबड़तोड़ डंक मारने से महिला की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अमरपाटन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

घर में थी शोक की रस्म, दोपहर के वक्त खेत की तरफ गई थीं महिला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुभद्रा दिवारी (74 वर्ष) बुधवार को किसी काम से खेत की तरफ से गुजर रही थीं, तभी अचानक भंवरों के एक उग्र झुंड ने उन पर हमला कर दिया और शरीर में कई जगह डंक मार दिए। कुछ दिन पहले ही परिवार में बड़े पिता का निधन हुआ था, जिसके चलते बुधवार को घर में घट में पानी देने की रस्म पूरी की गई थी। भोजन के बाद जब परिवार के लोग दोपहर में विश्राम कर रहे थे, तभी पड़ोसियों ने घर आकर सुभद्रा पर भंवरों के हमले की जानकारी दी।
पड़ोसियों की सूचना पर दौड़े परिजन, अस्पताल में हालत स्थिर
पड़ोसियों से सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अमरपाटन लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में बुधवार देर शाम से ही उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। अचानक हुए इस अप्रत्याशित हमले से पीड़ित परिवार और ग्रामीण सहम गए हैं, वहीं डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।










