Sign In
/
/
कांग्रेस PAC बैठक के बाद जीतू पटवारी का BJP पर हमला, 62 लाख मुकदमों का दावा

कांग्रेस PAC बैठक के बाद जीतू पटवारी का BJP पर हमला, 62 लाख मुकदमों का दावा

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Aug 12, 2026, 1:21 AM IST

Updated On: Aug 14, 2026, 12:43 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
भोपाल:  कांग्रेस PAC बैठक भोपाल में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ छोटी-छोटी धाराओं में 62 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

कांग्रेस PAC बैठक में BJP सरकार पर हमला

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर ‘पुलिस राज’ चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभावित वर्गों की कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उनका दावा है कि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर राजनीतिक दुर्भावना से दर्ज किए गए मामलों की समीक्षा कर उन्हें वापस लिया जाएगा।

जीतू पटवारी ने जेल भरो आंदोलन का किया ऐलान

PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों के विरोध में कांग्रेस जल्द ही प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।

दतिया उपचुनाव की जीत पर कांग्रेस में उत्साह

बैठक में दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की जीत पर नेताओं ने बधाई दी। वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया ने इस जीत को भाजपा की ‘उल्टी गिनती’ की शुरुआत बताया।

राज्यसभा नामांकन विवाद पर कांग्रेस का रुख

जीतू पटवारी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नामांकन भाजपा के दबाव में निरस्त किया गया था। कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव अधिकारी और विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा के खिलाफ अदालत का रुख करने की बात कही।

OBC आरक्षण और छात्र संघ चुनाव की मांग

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराने और OBC वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी उठाई।

PAC बैठक में कौन-कौन नेता हुए शामिल

बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विदेश में होने के कारण वर्चुअली बैठक से जुड़े, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अस्वस्थता के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सके।

छिंदवाड़ा से भोपाल आने वाले पूर्व सांसद नकुलनाथ के विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने की जानकारी भी सामने आई। इसी विमान से आने वाले प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी बाद में सड़क मार्ग से भोपाल पहुंचे।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू