Sign In
/
/
दिल्ली की परेड में शामिल होंगी मैहर की आशाएं

दिल्ली की परेड में शामिल होंगी मैहर की आशाएं

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Jan 16, 2025, 3:47 PM IST

Updated On: Jan 16, 2025, 3:54 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी मीना सेन और पुष्पा पटेल

Advertisement

Bhopal: मैहर के लिए यह गर्व का क्षण है, जब जिले की दो आशा कार्यकर्ता मीना सेन और पुष्पा पटेल को गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान उनके असाधारण कार्य और स्वास्थ्य योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

घोरवाही गांव की मीना सेन और हरदुआ गांव की पुष्पा पटेल ने स्वास्थ्य विभाग की सात प्रमुख योजनाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इनमें गर्भावस्था पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, नवजात और मातृ देखभाल, एनीमिक महिलाओं को उपचार के लिए प्रेरित करना, और कम वजन के बच्चों की निगरानी जैसे कार्य शामिल हैं। उनके प्रयासों से गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर क्रियान्वयन हुआ है।

Advertisement

शैक्षणिक योग्यता और परिवारिक पृष्ठभूमि

मीना सेन 12वीं पास हैं और 2013 से आशा कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उनके पति रामफल सेन किसान हैं। वहीं, पुष्पा पटेल 10वीं पास हैं और 2006 से स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन कर रही हैं। उनके पति रामसुशील पटेल भी किसान हैं।

सपने सच होने जैसा

मीना और पुष्पा ने कहा कि दिल्ली बुलावा उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने इसे अपने कार्यों का सबसे बड़ा सम्मान बताया। मध्य प्रदेश के 29 जिलों से कुल 50 आशा कार्यकर्ताओं का चयन इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल होने के लिए किया गया है।

यह उपलब्धि मैहर जिले के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि अन्य आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा भी है।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू