Sign In
/
/
पूर्व नप अध्यक्ष के बड़े भाई की सड़क हादसे मे मौत

पूर्व नप अध्यक्ष के बड़े भाई की सड़क हादसे मे मौत

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Jan 11, 2025, 1:30 PM IST

Updated On: Jan 11, 2025, 2:01 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

दिल्ली एम्स से सतना आ रहा था परिवार तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार को टक्कर

Road Accident: दिल्ली एम्स से दवा कराकर अपने घर रामनगर जा रहे एक परिवार की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उनका पुत्र और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के खम्बा नम्बर 31/600 के पास शुक्रवार की देर रात हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और उसने कार को टक्कर मारी। जिसमें एक कार में सवार पिता प्रमोद गुप्ता निवासी रामनगर जिला मैहर मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उनके पुत्र और भतीजे प्रांशु गुप्ता,संस्कार गुप्ता,और प्रतीक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तुरंत सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। मृतक प्रमोद गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई नसीरपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वही
तीनो घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रविवार को होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली एम्स से घर वापस आते वक्त फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस-वे मे हुए भीषण सड़क हादसे में मृत हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक गुप्ता के बड़े भाई प्रमोद गुप्ता का अंतिम संस्कार रामनगर में स्थित मुक्तिधाम में रविवार को किया जाएगा। शनिवार की शाम मृतक प्रमोद गुप्ता का पार्थिव शरीर रामनगर पहुंचा जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम लग रहा।

रामनगर मे छाया मातम

फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद जहां एक ओर मृतक प्रमोद गुप्ता के परिवार का बुरा हाल है तो वही मैहर जिले के रामनगर मे मातम पसरा हुआ है।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू