Sign In
/
/
मैहर में PM सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता अभियान: सोलर पैनल से बिजली बिल हाफ करने का बताया गणित; सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया पर दी जानकारी

मैहर में PM सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता अभियान: सोलर पैनल से बिजली बिल हाफ करने का बताया गणित; सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया पर दी जानकारी

[inb_subtitle]

विज्ञापन

महफूज खान

Published On: Sep 29, 2026, 8:02 PM IST

Updated On: Sep 29, 2026, 11:37 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर : मैहर जिले में आम नागरिकों को महंगे बिजली बिलों से राहत दिलाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों और अधिकृत वेंडरों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय रहवासियों को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के तरीके, सरकारी सब्सिडी के प्रावधानों और इससे होने वाली वित्तीय बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
वेंडरों और बिजली अधिकारियों ने समझाया बचत का गणित
जागरूकता शिविर में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शिवानंद मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र पटेल, कार्यालय सहायक तुलसीदास पाठक एवं ऑपरेटर प्रिया मिश्रा सहित क्षेत्र के सभी पंजीकृत सोलर वेंडर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन को बताया कि छतों पर सोलर पैनल लगाने से न केवल हर महीने बिजली बिल में भारी कमी आएगी, बल्कि जरूरत से ज्यादा उत्पादित बिजली को ग्रिड में भेजकर अतिरिक्त लाभ भी कमाया जा सकता है।
सरकारी सब्सिडी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पर दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर पैनल स्थापना पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। वेंडरों ने उपस्थित लोगों को योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन, वेंडर चयन और रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना से जुड़ी पूरी पारदर्शी प्रक्रिया समझाई। बिजली अधिकारियों ने मैहर क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों से पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू