Sign In
/
/
फिल्मी स्टाइल में दुस्साहस: AK-47 से लैस ओडिशा पुलिस पर हमला, मिर्च स्प्रे डालकर गांजा तस्कर को छुड़ा ले गए बदमाश!

फिल्मी स्टाइल में दुस्साहस: AK-47 से लैस ओडिशा पुलिस पर हमला, मिर्च स्प्रे डालकर गांजा तस्कर को छुड़ा ले गए बदमाश!

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Sep 29, 2026, 7:53 PM IST

Updated On: Sep 29, 2026, 11:37 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सीधी/रीवा : रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। ओडिशा पुलिस की टीम पर तीन गाड़ियों में आए हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने AK-47 और पिस्टल से लैस 8 पुलिसकर्मियों की गाड़ी को घेरकर तीन राउंड गोलियां चलाईं, बेसबॉल बैट से शीशे तोड़े और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च स्प्रे झोंककर गांजा तस्करी के आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर मैहर की ओर फरार हो गए।
- Dainik Bhaskar
बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च स्प्रे कर दिया था।
कटक जेल से रीवा कोर्ट पेशी पर लाया जा रहा था आरोपी
ओडिशा पुलिस के कॉन्स्टेबल ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी आदित्य मिश्रा मऊगंज जिले के खटखरी का रहने वाला है। उसे करीब 3 साल पहले ओडिशा के कटक में गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था और वह कटक जेल में बंद है। रीवा जिले के मनगवां थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में ओडिशा पुलिस की 8 सदस्यीय टीम उसे शासकीय वाहन से रीवा कोर्ट में पेशी के लिए ला रही थी।
गोली लगने से पुलिस की गाड़ी का टायर फट गया।
3 गाड़ियों से घेराबंदी, टायर में लगी गोली, बेसबॉल बैट छोड़कर भागे
सीधी से गुजरते समय छुहिया घाटी में दो गाड़ियों ने आगे से और एक गाड़ी ने पीछे से ओडिशा पुलिस का रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने अचानक पुलिस की गाड़ी पर हमला बोल दिया। गोली लगने से पुलिस वाहन का टायर फट गया और शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आपाधापी में अपने बेसबॉल बैट मौके पर ही छोड़कर मैहर की तरफ भाग निकले। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।
हमलावर भागते समय बेसबॉल के बैट छोड़ गए।
मध्य प्रदेश पुलिस को नहीं दी गई थी कोई सूचना, नाकेबंदी कर जांच में जुटी पुलिस
सीधी एसपी संतोष कोरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ओडिशा पुलिस की टीम ने मध्य प्रदेश या स्थानीय पुलिस को राज्य में आगमन और कैदी के परिवहन की कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीधी, रीवा और मैहर जिले की पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीमावर्ती इलाकों में सघन नाकेबंदी कर बदमाशों और फरार आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
सीधी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू