Sign In
/
/
सतना में खाकी को खुली चुनौती: एयरफोर्स अफसर के घर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर बंटा और साथी ने इंस्टाग्राम पर चमकाई पिस्टल; बोले— “इस बार गोली खाकी पर चलेगी”

सतना में खाकी को खुली चुनौती: एयरफोर्स अफसर के घर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर बंटा और साथी ने इंस्टाग्राम पर चमकाई पिस्टल; बोले— “इस बार गोली खाकी पर चलेगी”

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Jun 9, 2026, 5:34 AM IST

Updated On: Jun 9, 2026, 5:34 AM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

सतना (घूरडांग): मध्य प्रदेश के सतना जिले में कानून-व्यवस्था और खाकी वर्दी की साख को सरेआम बट्टा लगाने वाली बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। एयरफोर्स अधिकारी के घर पर ताबड़तोड़ पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ और पांच राउंड फायरिंग कर शहर में दहशत फैलाने वाले शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर रहकर सोशल मीडिया पर तांडव मचा रहे हैं। जिला बदर से लौटते ही वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर बंटा और उसके साथी अमर सिंह परिहार ने इंस्टाग्राम लाइव और पोस्ट के जरिए सतना पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने दो टूक कहा है कि उनकी लोकेशन ऑन है और इस बार तैयारी पुलिस के लिए है, गोली सीधे खाकी पर चलेगी।

Advertisement

इंस्टाग्राम लाइव पर लाइव आकर बोला— “पुलिस ट्रैक करके दिखाए”

  • लोकेशन ऑन रखकर फरारी: वारदात के बाद फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर बंटा उर्फ अमित सोनी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने एक परिचित से बात की। इस दौरान उसने हंसते हुए पुलिस का मखौल उड़ाया और कहा— “पुलिस ट्रैक करके दिखाए, हमारा मोबाइल भी चालू है और लोकेशन भी ऑन है। इस बार हमारी तैयारी पूरी है, इस बार गोली खाकी पर चलेगी।”
  • साथी अमर सिंह ने पोस्ट की पिस्टल वाली फोटो: बंटा की इस धमकी के ठीक अगले दिन, वारदात में शामिल उसके साथी अमर सिंह परिहार (निवासी अकौना) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और खौफनाक तस्वीर पोस्ट कर दी। फोटो में वह बंटा के साथ एक चारपाई पर हाथ में अवैध पिस्टल चमकाता नजर आ रहा है। तस्वीर के कैप्शन में उसने लिखा— “यह तैयारी पुलिस के लिए है।”

एयरफोर्स अधिकारी के घर पर बोला था धावा, वाहनों में की थी तोड़फोड़

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हिस्ट्रीशीटर बंटा ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर सतना के घूरडांग निवासी एयरफोर्स अधिकारी रामदास सिंह के सूने घर को निशाना बनाया था। घटना के वक्त अधिकारी का बेटा हर्ष सिंह अपने दोस्तों के साथ घर पर मौजूद था। बदमाशों ने पूरे घर को घेरकर पांच राउंड हवाई फायरिंग की, खिड़कियों पर पथराव किया और परिसर में खड़े वाहनों को बेरहमी से तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दो सह-आरोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य सरगना अब भी बाहर हैं।

28 केस दर्ज, जिला बदर से लौटते ही 11वें दिन फिर कर दिया कांड

सतना पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी बंटा उर्फ अमित सोनी बेहद शातिर और आदतन अपराधी है:

Advertisement

  1. आपराधिक इतिहास: बंटा के खिलाफ हत्या, प्रयास, आर्म्स एक्ट और रंगदारी सहित विभिन्न थानों में कुल 28 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  2. प्रशासन को ठेंगा: उसकी गुंडागर्दी को देखते हुए प्रशासन ने उस पर जिला बदर (शहर निष्कासन) की कार्रवाई की थी। हैरान करने वाली बात यह है कि जिला बदर की अवधि खत्म होने के ठीक 11वें दिन उसने घूरडांग में इस बड़ी फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा दिया।

दांव पर लगी सतना पुलिस की साख, टीमें गठित

सोशल मीडिया पर वीडियो और हथियार वाली तस्वीरें वायरल होने के बाद सतना पुलिस की भारी किरकिरी हो रही है। गुंडे-बदमाश खुलेआम पुलिस के सर्विलांस और साइबर सेल को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि, अपनी साख बचाने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने सायबर सेल और क्राइम ब्रांच की विशेष टीमों को सक्रिय कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोनों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू