Sign In
/
/
शाजापुर को 388 करोड़ की सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में खोला विकास का पिटारा; कांग्रेस और जीतू पटवारी पर बरसे, बोले— ‘पूर्वजों के कर्मों के लिए मांगें माफी’

शाजापुर को 388 करोड़ की सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में खोला विकास का पिटारा; कांग्रेस और जीतू पटवारी पर बरसे, बोले— ‘पूर्वजों के कर्मों के लिए मांगें माफी’

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: May 31, 2026, 1:00 PM IST

Updated On: May 31, 2026, 1:03 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

शुजालपुर/शाजापुर (मध्य प्रदेश): आने वाले दिनों में शाजापुर जिले और विशेषकर शुजालपुर क्षेत्र की सूरत पूरी तरह बदलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 मई को शाजापुर दौरे के दौरान जिले के लिए सौगातों का बड़ा पिटारा खोल दिया। सीएम ने यहाँ 388 करोड़ रुपये की लागत वाले 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें शुजालपुर का बहुप्रतीक्षित आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल और 4 सांदीपनि विद्यालय प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस विकास उत्सव के मंच से मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखे राजनीतिक बाण छोड़े।

Advertisement

“मोदी जी के नेतृत्व में स्वर्णिम काल, कांग्रेस भुगत रही अपने कर्मों का फल”

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास के आंकड़ों के जरिए कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया:

  • सूपड़ा साफ होने का दावा: सीएम ने कहा कि विचारधारा की दृष्टि से शाजापुर सबको खींचता है। आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का स्वर्णिम काल चल रहा है, जबकि कांग्रेस अपने कुकर्मों का फल भोग रही है, जिसके कारण पूरे देश से उसका सूपड़ा साफ हो रहा है।
  • 2003 बनाम आज का एमपी: उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में नल, बिजली, पानी और सड़क का कोई अता-पता नहीं था। किसान परेशान था, स्कूलों में टाट-पट्टी नहीं थी और बच्चे झाड़ के नीचे पढ़ते थे। इस बदहाली के लिए जीतू पटवारी और कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विकास के आंकड़ों से घेरा— “कांग्रेस ने 55 साल में 5 मेडिकल कॉलेज दिए, हमने 2 साल में 7”

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों और वर्तमान भाजपा सरकार के कामकाज की तुलना करते हुए कई बड़े दावे किए:

Advertisement

  • मेडिकल और शिक्षा: आजादी के बाद 55 सालों के शासन में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को केवल 5 मेडिकल कॉलेज दिए, जबकि भाजपा सरकार ने महज 2 साल में 7 नए मेडिकल कॉलेज दे दिए हैं। कांग्रेस के समय सिर्फ 7 आयुर्वेदिक कॉलेज थे, हम 2 साल में 8 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोल रहे हैं।
  • किसानों का कल्याण: वर्ष 1956 से 2003 तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा केवल साढे़ सात लाख हेक्टेयर था और कांग्रेस गेहूं का एक दाना भी समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदती थी। आज मोदी सरकार किसानों से 2625 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर गेहूं खरीद रही है।

“कांग्रेस को भगोड़े और लापरवाह नेता मुबारक”

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा:

“जब देश पर संकट आता है, तो इनके नेता प्रतिपक्ष भाग जाते हैं। देश के इतिहास में ऐसा कांग्रेस अध्यक्ष (जीतू पटवारी) नहीं देखा, जिसका लोकसभा चुनाव के दौरान खुद का उम्मीदवार ही भाग जाए! जो खुद 40 हजार वोट से विधानसभा चुनाव हार गए, वो आज सरकार बनाने का मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रहे हैं। ऐसे लापरवाह नेता कांग्रेस को ही मुबारक।”

राम मंदिर और भोजशाला का जिक्र, कांग्रेस को ‘बुखार’

तुष्टिकरण की राजनीति पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी जीवनभर भगवान राम के मंदिर पर ताला लटकाए रहे। आज राम मंदिर का नाम आते ही कांग्रेसियों को बुखार आ जाता है। उन्होंने सवाल दागा कि क्या जीतू पटवारी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए? आज मोदी जी के 56 इंच के सीने की बदौलत अयोध्या धाम में ‘जय श्री राम’ हो रहा है और धार की भोजशाला में भी आनंद मनाया जा रहा है। हमारी सरकार कोर्ट के आदेशों का पालन कराने का रिकॉर्ड बना रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रमुख घोषणाएं:

शुजालपुर और शाजापुर के विकास को गति देने के लिए मंच से ये बड़े ऐलान किए गए:

  1. प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (Engineering College): शुजालपुर में नया यूआईटी (UIT) कैंपस स्थापित किया जाएगा।
  2. सड़क निर्माण: पुलिस चौकी शुजालपुर से कालापीपल तक टू-लेन सड़क का निर्माण होगा।
  3. नया कॉलेज: अकोदिया में नया महाविद्यालय (College) खोला जाएगा।
  4. बायपास: गोलाना क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए बायपास रोड बनाया जाएगा।
  5. पुलिस आवास व बल: शुजालपुर में पुलिसकर्मियों के लिए 80 आधुनिक आवास तैयार होंगे और शुजालपुर थाना मंडी में पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाएगी।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू