Maihar Gangrape case : मैहर में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे तीनों आरोपियों को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 14 वर्षीय किशोरी के साथ 17 दिसंबर की शाम अमरपाटन रोड के पास जंगल क्षेत्र में वारदात हुई थी। घटना के बाद आरोपी रामनगर थाना क्षेत्र के जंगल में छिप गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैहर पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित की थीं। लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बाइक से रामनगर की ओर गए हैं। इसके बाद रामनगर पुलिस के सहयोग से जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान एक आरोपी ने परिचित को फोन करने के लिए मोबाइल चालू किया। मोबाइल ऑन होते ही उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस हो गई। सोमवार को पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की। तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विमलेश कोल निवासी वंशीपुर, अजय कोल और मनीष कोल निवासी भरौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विमलेश कोल पहले भी लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एक मोबाइल फोन से घटना से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो भी मिला है। डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पीड़िता घर से सब्जी लेने निकली थी। इसी दौरान वह रास्ते में परिचित युवकों के संपर्क में आई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। वहां पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Less than 1 min.Read
मैहर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म,तीनों आरोपी गिरफ्तार
Hot this week
MP
7 माह से धान का भुगतान न होने से उग्र हुए किसान बूढ़ाबाउर गांव में रीवा शहडोल मार्ग किया जाम 4 घंटे बाद खुला
Maihar Dhan Repayment : धान खरीदी के सात महीने...
MP
पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन
Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...
MP
मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी, कर्नल सोफिया पर विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार
Vijay Shah News : मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर...
Blog
अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन
The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...
खेल
Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy
I actually first read this as alkalizing meaning effecting...
Topics
Accident
मैहर में दर्दनाक हादसों का तांडव: 2 घटनाओं में 3 की मौत, 3 घायल, मचा हड़कंप
The khabrilal News India- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में...
Crime
मैहर: शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण, जीजा गिरफ्तार
The Khabrilal News India : मैहर जिले में एक...
Crime
मैहर में मनरेगा घोटाले की बू: 1 माह 20 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट गायब,गठित टीम पर उठे सवाल
54 पंचायतों में ‘कागजों पर तालाब’, खेतों में खड़ी...
Crime
मैहर आउटसोर्स कर्मचारी वेतन घोटाला: 16,500 की जगह मिल रहे सिर्फ 5,200 रुपये
The Khabrilal News India : मैहर आउटसोर्स कर्मचारी वेतन...
Accident
बाणसागर जलाशय मगरमच्छ हमला: 17 वर्षीय किशोर ने साहस से बचाई जान, पैर पर गंभीर चोट
The Khabrilal News India : मैहर | रामनगर बाणसागर जलाशय...
Crime
मैहर में आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण: 16,500 की जगह 5,200 वेतन, EPF भी नहीं
THE KHABRILAL NEWS INDIA : मैहर जिले में Outsource...
मध्यप्रदेश समाचार
मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस
मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।
MP
आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण
Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...
Related Articles
Popular Categories
Previous article






