Sign In
/
/
मैहर-अवैध रेत से लदे 4 हाईवा जब्त

मैहर-अवैध रेत से लदे 4 हाईवा जब्त

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Jan 11, 2026, 10:51 AM IST

Updated On: Aug 2, 2026, 6:11 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

Advertisement

The Khabrilal News India : रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खोमरहा बेला घाटी से रेत से लदे चार हाईवा वाहनों को जब्त किया है।

Action on illegal transport : मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खोमरहा बेला घाटी से रेत से लदे चार हाईवा वाहनों को जब्त किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि पकड़े गए चार हाईवा में से दो वाहन बिना नंबर प्लेट के थे,जबकि शेष दो हाईवा के रजिस्ट्रेशन नंबर MP19-ZL-1342 और MP19-ZR-3795 पाए गए। रामनगर थाना पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। खनिज विभाग द्वारा वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने साफ तौर पर कहा है कि अवैध खनन और रेत परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू