Sign In
/
/
मैहर में ट्रक से टकराई एसयूवी कारः 3 कुंभ यात्रियों की मौके पर मौत, 2 गंभीर स्नान कर लौट रहे थे मुंबई के श्रद्धालु

मैहर में ट्रक से टकराई एसयूवी कारः 3 कुंभ यात्रियों की मौके पर मौत, 2 गंभीर स्नान कर लौट रहे थे मुंबई के श्रद्धालु

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Feb 19, 2025, 2:59 PM IST

Updated On: Feb 19, 2025, 2:59 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

Maihar Road Accident : मैहर में एनएच-30 पर बुधवार दोपहर 12 बजे एक सड़क हादसा हो गया। मैहर-अमरपाटन मार्ग के नरौरा में कुंभ स्नान से लौट रहे यात्रियों की एसयूवी कार सड़क किनारे खड़े बल्कर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री कुंभ स्नान करके वापस लौट रहे थे। एसयूवी की ट्रक से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें सभी लोग उपाध्याय परिवार से थे और प्रयागराज से मुंबई पलावा जा रहे थे। इस हादसे में सुनील उपाध्याय उनकी पत्नी और उनकी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बड़ा बेटा और एक अन्य रिश्तेदार गंभीर घायल है। वहीं सुनील उपाध्याय सेवानिवृत बैंक अधिकारी थे !

हादसे में इनकी मौत
  1. सुनील उपाध्याय पिता गणेश उपाध्याय उम्र 62 वर्ष,
  2. सरोजित उपाध्याय पति सुनील उपाध्याय 55 वर्ष
  3. स्नेहा उपाध्याय पिता सुनील उपाध्याय उम्र 24 वर्ष
ये गंभीर घायल

मीनाक्षी कुमार पति स्व विनोद कुमार 60 वर्ष

Advertisement

रोहन उपाध्याय पिता सुनील उपाध्याय उम्र 27 वर्ष

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू