Friday, April 3, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अमरपाटन में 243 जोड़ों का विवाह,दो जोड़ों का अफसरों ने किया कन्यादान

MP News in Hindi : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मैहर जिले के अमरपाटन में एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जहाँ 243 जोड़ों ने सात फेरे लिए। लेकिन इस समारोह में एक अनोखी तस्वीर भी देखने को मिली। दो ऐसे जोड़े थे, जिनका कन्यादान उनके माता-पिता ने नहीं, बल्कि जनपद के अफसरों ने किया। इस भावुक कर देने वाले पल को सभी ने सराहा।

माता पिता बनकर अफसरों ने किया कन्यादान

अमरपाटन जनपद क्षेत्र की पंचायतों से आए 243 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धूमधाम से संपन्न हुआ। इनमें से 242 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया, जबकि एक जोड़े का निकाह हुआ। लेकिन इस विवाह समारोह में सबसे भावुक करने वाला दृश्य तब सामने आया, जब दो अफसरों ने खुद कन्यादान करने का निर्णय लिया। अमरपाटन जनपद सीईओ ओपी अस्थाना और उनकी पत्नी सुधा अस्थाना ने सुशीला आदिवासी का कन्यादान किया, जिनका विवाह अर्जुन कोल निवासी सतना से हुआ। वही समग्र अधिकारी शोभा तिवारी ने अपने पति अतुल के साथ साधना साकेत का कन्यादान किया। साधना का विवाह दीनापुर निवासी जयराम से हुआ। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के साथ-साथ उन्हें उपहार भी भेंट किए गए।

अमरपाटन जनपद सीईओ ओपी अस्थाना ने जानकारी देते हुए बताया की हमारे दो बेटे हैं, लेकिन बेटियां नहीं। हमेशा से कन्यादान करने की इच्छा थी। इस बार जब सुशीला आदिवासी के परिवार ने सहमति दी, तो मैंने और मेरी पत्नी ने कन्यादान किया। यह हमारे लिए एक भावनात्मक क्षण था। वही समग्र अधिकारी शोभा तिवारी ने बताया की हमने साधना साकेत का कन्यादान किया। यह एक अनमोल अनुभव था, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img