Sign In
/
/
वशीकरण का खेल कर बदमाशों ने महिला को ठगा,गहने और नकदी लेकर हुए फरार जानिए क्पूया है पूरा मामला

वशीकरण का खेल कर बदमाशों ने महिला को ठगा,गहने और नकदी लेकर हुए फरार जानिए क्पूया है पूरा मामला

[inb_subtitle]

विज्ञापन
The miscreants cheated the woman by playing Vashikaran, ran away with jewelery and cash, know the whole matter

The Khabrilal

Published On: Jan 3, 2025, 5:12 PM IST

Updated On: Jan 7, 2025, 7:36 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

The khabrilal News India: दिनदहाड़े वशीकरण के खेल का शिकार हुई एक महिला ने दो बदमाशों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे ठग लिया। घटना के बाद आरोपी गहनों और नकदी के साथ फरार हो गए। महिला ने इस मामले की शिकायत दूसरे दिन पुलिस थाना मे दर्ज कराई,जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।घटना के अनुसार महिला सरोज पटेल पति वीरेंद्र पटेल जो कोरवारा की निवासी है,गुरुवार को मैहर बाजार से सामान खरीदने आई थी। इस दौरान दो युवक पीछे से आकर उन्हें धक्का देते हैं जिससे महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। इसके बाद आरोपी उसे चण्डी देवी मंदिर ले गए,जहा उन्होंने पहले महिला का मंगलसूत्र और फिर सोने के कान के झुमके उतरवा लिए। साथ ही पर्स मे रखे हुए दो हजार रुपए भी ले लिए। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को चण्डी देवी मंदिर से सिविल अस्पताल के लिए ऑटो में बैठाकर छोड़ गए और वहां से गायब हो गए।

Advertisement

घर पहुंच महिला ने परिवार को बताई आप बीती

घर पहुंचने के बाद महिला को जब होश आया तो उसने परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद, महिला ने शुक्रवार को मैहर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि ठगी के आरोपियों का पता लगाया जा सके।मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tag
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू