Sunday, August 17, 2025
HomeBlogधार्मिक यात्रा में गया था परिवार,चोरों ने पार किए गहने-नगदी

धार्मिक यात्रा में गया था परिवार,चोरों ने पार किए गहने-नगदी

Date:

Related stories

नहर पूरी होने से पहले ही उधड़ गई भ्रष्टाचार की परत

352 करोड़ के प्रोजेक्ट में गहराया संकटMP News In...
spot_imgspot_img

वीडियो कॉल पर घर का हाल देखने के बाद दी गई पुलिस को सूचना

महफूज खान:सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और गहने पार कर दिए। फिलहाल इस मामले में पुलिस को फोन पर शिकायत की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है, विस्तृत एफआईआर झा परिवार के वापस आने पर होगी।
बताया जाता है कि पीडि़त विनीत झा अपने परिवार के साथ मथुरा वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर गए थे। दो दिन पहले वह घर में ताला बंद कर घूमने के लिए गए थे, वहीं बीती रात अज्ञात चोर घर के अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर ज्वेलरी और डेढ़ लाख रुपए चुरा लिए। इसके अलावा कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।

वापसी के बाद होगा चोरी का सही मूल्यांकन

पुलिस ने बताया कि विनीत झा के घर पर हुई चोरी के संबंध में अभी वास्तविक रुप से कुछ नहीं कहा जा सकता। वापसी के बाद ही सही स्थिति का आंकलन हो सकेगा। उसके आधार पर केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया जाएगा।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here