Sign In
/
/
अचानक एंट्री से मचा हड़कंप: मैदान में खुद उतरीं विदिशा मुखर्जी, शराब तस्करों में भगदड़ अवैध शराब के ठेकों छोड़कर भागे माफिया

अचानक एंट्री से मचा हड़कंप: मैदान में खुद उतरीं विदिशा मुखर्जी, शराब तस्करों में भगदड़ अवैध शराब के ठेकों छोड़कर भागे माफिया

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Sep 29, 2026, 10:06 PM IST

Updated On: Sep 29, 2026, 11:36 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर : मां शारदा की पवित्र धार्मिक नगरी मैहर में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर विदिशा मुखर्जी खुद मैदान में उतर आई हैं। मंगलवार को मैहर-कटनी रोड पर संचालित अवैध शराब के ठिकाने पर कलेक्टर ने पुलिस व प्रशासनिक अमले के साथ अचानक छापेमारी की। कलेक्टर के गाड़ी से उतरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शराब बेच रहे असामाजिक तत्व दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए।
आबकारी अमले की सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, 10 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
दरअसल, कटनी रोड पर लगातार अवैध रूप से देशी-विदेशी शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। आबकारी विभाग (Excise Department) और स्थानीय पुलिस की सुस्ती व निष्क्रियता को देखते हुए कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने खुद मोर्चा संभाला। गौरतलब है कि महज 10 दिन पहले भी इसी क्षेत्र में प्रशासन ने कार्रवाई की थी, इसके बावजूद दोबारा अवैध बिक्री शुरू होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।
धार्मिक नगरी की पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: विदिशा मुखर्जी
कार्रवाई के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट संदेश दिया कि मैहर एक पवित्र धार्मिक नगरी है और इसके आसपास अवैध शराब, नशीले पदार्थों तथा असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आबकारी व पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि क्षेत्र में सतत गश्त बढ़ाई जाए और यदि दोबारा अवैध पैकारी या ठिकाने संचालित पाए गए, तो संबंधित विभागीय मैदानी अधिकारियों पर भी कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू