Sign In
/
/
भोपाल में सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 30, 2026, 11:23 PM IST

Updated On: Sep 30, 2026, 11:23 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजनगर में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 1982 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल (उम्र करीब 70+ वर्ष) की उनके ही फार्म हाउस में धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से ही घर में दो दिन पहले काम पर रखा गया फुल-टाइम केयरटेकर वरुण कुमार फरार है। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर केयरटेकर को मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
मॉर्निंग वॉक पर उठीं पत्नी तो हुआ खुलासा, घर का दरवाजा बाहर से था बंद
जानकारी के अनुसार, सूरजनगर स्थित इस फार्म हाउस में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा अमेरिका में रहता है। वारदात का खुलासा बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए उठीं। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर एलपीजी (LPG) गैस की तेज गंध आ रही थी। किचन में दोनों गैस सिलेंडरों के नॉब खुले छोड़े गए थे, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या के बाद घर में ब्लास्ट कर पूरी घटना को हादसे का रूप देने की साजिश रची थी।
एजेंसी के जरिए 2 दिन पहले रखा गया था केयरटेकर, अलमारी खुली मिली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर संजय कुमार समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि कमरे की अलमारी खुली हुई थी, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घर से कितनी नकदी या कीमती सामान चोरी हुआ है। पुलिस उस प्लेसमेंट एजेंसी से भी कड़ी पूछताछ कर रही है, जिसके जरिए आरोपी वरुण कुमार को दो दिन पहले ही केयरटेकर के रूप में हायर किया गया था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास जारी है।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू