Friday, April 3, 2026

अजब-गजब: तीन दिन में दो पत्र,पहले नियुक्ति का आग्रह फिर महीने भर के वेतन की डिमांड

खाद्य विभाग के ऑपरेटर पर विभागीय अफसर इतने मेहरबान क्यों?

The Khabrilal News India: अजब गजब कारनामों से भरी इस दुनिया में एक नया मामला सामने आया है। जहा एक अफसर ने एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को लाभ दिलाने के लिए 3 दिन में दो पत्र जारी कर दिए मजे की बात तो यह है की नियुक्ति की सिफारिश के साथ ही उस डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक माह के वेतन की डिमांड भी कर दी गई।

दरअसल यह मामला मैहर जिले के जिला खाद्य आपूर्ति शाखा से जुड़ा हुआ है,जहां पर 3 दिन काम करने वाले ऑपरेटर शुभम सोनी को माह भर का वेतन और डाटा रिचार्ज राशि का भुगतान 24 हजार 5 सौ रूपये करने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने आउटसोर्स कंपनी नेट लिंक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड टीटी नगर भोपाल को पत्र लिख दिया है। कंपनी के प्रबंधक के नाम जिला आपूर्ति अधिकारी मैहर ने 27 दिसंबर 2024 को पत्र क्रमांक 660 के माध्यम से शुभम सोनी की नियुक्ति करने को कहा गया, इसके ठीक तीसरे दिन यानी 30 दिसंबर 2024 को जिला आपूर्ति अधिकारी मैहर ने पत्र क्रमांक 663 भेज कर दिसंबर माह की पूरी उपस्थित मान्य करते हुए भुगतान करने का आदेश दिया है। अब सवाल यह उठता है कि जिस कर्मचारी की नियुक्ति के लिए 27 दिसंबर 2024 को पत्र भेजा गया उसको उस माह का वेतन किस आधार पर दिया जा सकता है। बहरहाल मामले की जानकारी मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ को दी गई तो उन्होंने जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img