Sign In
/
/
सतना: गुटखा खिलाने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला; पेट में घोंपा चाकू, गंभीर हालत में रीवा रेफर; आरोपी फरार

सतना: गुटखा खिलाने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला; पेट में घोंपा चाकू, गंभीर हालत में रीवा रेफर; आरोपी फरार

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Oct 26, 2026, 1:13 PM IST

Updated On: Oct 26, 2026, 1:13 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना : सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत लखन चौराहा पर मामूली सी बात को लेकर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। गुटखा खिलाने से मना करने पर दो युवकों ने मिलकर एक कर्मचारी के पेट में चाकू घोंप दिया। इस गंभीर हमले में घायल युवक साजन प्रजापति (30 वर्ष) को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

पान की दुकान पर हुई थी कहासुनी, आरोपियों की पुरानी रंजिश भी आई सामने

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित साजन प्रजापति एक झाड़ू बनाने वाली कंपनी में काम करता है। शनिवार रात वह टिकुरिया टोला स्थित लखन चौराहा पर पान की दुकान पर गया था। उसी दौरान वहां पहुंचे शाहिद खान और बाबू खान ने उससे गुटखा खिलाने की मांग की। साजन द्वारा मना करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और अचानक चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक का कहना है कि आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं।

कोलगवां थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन घायल साजन को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रीवा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू