Sign In
/
/
सतना में उफनती तुर्री नदी के पुल पर बड़ा हादसा: बाइक समेत बहे चाचा-भतीजा; ग्रामीणों ने भतीजे को बचाया, चाचा की तलाश जारी

सतना में उफनती तुर्री नदी के पुल पर बड़ा हादसा: बाइक समेत बहे चाचा-भतीजा; ग्रामीणों ने भतीजे को बचाया, चाचा की तलाश जारी

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 27, 2026, 5:23 PM IST

Updated On: Sep 27, 2026, 5:23 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
सतना/जैतवारा सतना जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच शनिवार शाम जैतवारा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उफनती तुर्री नदी का पुल पार करने के दौरान एक बाइक तेज बहाव में बह गई। बाइक पर सवार चाचा-भतीजा नदी के बीचों-बीच फंस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भतीजे को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन 50 वर्षीय रामचेरे वर्मा नदी के तेज धार में बह गए। एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की टीम रविवार सुबह से ही लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।
लोगों के मना करने के बाद भी जोखिम में डाली जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे रामचेरे वर्मा अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर नयागांव-सभापुर मार्ग की ओर जा रहे थे। इस दौरान उफान पर आई तुर्री नदी का पानी पुल के काफी ऊपर से बह रहा था। पुल के पास खड़े स्थानीय निवासियों ने दोनों को आगे बढ़ने से रोका और सलाह दी कि पानी उतरने का इंतजार करें। हालांकि, चेतावनी को नजरअंदाज कर दोनों पुल पार करने लगे। जैसे ही बाइक पुल के मध्य पहुंची, पानी के प्रचंड वेग से संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक समेत नदी में समा गए।
एसडीएम लोकेश कुमार जांगड़े।
ग्रामीणों ने भतीजे को सुरक्षित निकाला, अंधेरे के चलते रात में रुका रेस्क्यू
घटना होते ही पुल के किनारे खड़े ग्रामीणों ने साहस का परिचय दिया और पानी में फंसे भतीजे को सुरक्षित बाहर खींच लिया। लेकिन रामचेरे वर्मा देखते ही देखते गहरे पानी और तेज बहाव में ओझल हो गए। सूचना मिलते ही जैतवारा थाना प्रभारी पंकज शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे। रात में भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका।
SDRF की टीम नाव से कर रही सर्चिंग, एसडीएम मौके पर मौजूद
रविवार सुबह होते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम बोट और गोताखोरों के साथ नदी में उतरी। घटना स्थल से लेकर नदी के निचले इलाकों तक रामचेरे वर्मा की तलाश की जा रही है। मौके पर एसडीएम लोकेश कुमार जांगड़े स्वयं उपस्थित रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में उफनते पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू