Friday, January 30, 2026

मैहर में सड़क हादसा,ट्रैक्टर पलटने से एक मौत

The Khabrilal News India : मैहर जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। अमरपाटन मार्ग पर गाड़ौली गांव के पास सरिया से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Maihar Tractor Accident : मैहर जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। अमरपाटन मार्ग पर गाड़ौली गांव के पास सरिया से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल पांच मजदूरों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं तीन अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी मजदूर L&T कंपनी में कार्यरत थे। वे निर्माण कार्य के लिए सरिया लेकर जा रहे थे,तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रॉली पलट गई और उसमें लदा सरिया मजदूरों के ऊपर गिर पड़ा। इसी वजह से हादसा इतना गंभीर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर यातायात को बहाल कराया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...

मैहर-अवैध रेत से लदे 4 हाईवा जब्त

The Khabrilal News India : रामनगर थाना क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img