Sign In
/
/
मां शारदा के दर्शन के बाद भोपाल रवाना हुए नरेंद्र सिंह तोमर: मैहर के शास्त्रीय वाद्य वृंद ने की मुलाकात; ‘नल तरंग’ और कला पर हुई चर्चा

मां शारदा के दर्शन के बाद भोपाल रवाना हुए नरेंद्र सिंह तोमर: मैहर के शास्त्रीय वाद्य वृंद ने की मुलाकात; ‘नल तरंग’ और कला पर हुई चर्चा

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 19, 2026, 1:53 PM IST

Updated On: Sep 19, 2026, 1:53 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अपने मैहर प्रवास के दौरान मां शारदा देवी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से माता के दर्शन-पूजन एवं अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन के उपरांत वे मैहर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से ‘रेवांचल एक्सप्रेस’ द्वारा भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मैहर की समृद्ध संगीत परंपरा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण और सांस्कृतिक दृष्टि से खास मुलाकात भी देखने को मिली।

‘नल तरंग’ वाद्य और मैहर घराने की कला पर हुई चर्चा

मैहर की ऐतिहासिक व विशिष्ट शास्त्रीय संगीत परंपरा को सहेजे शास्त्रीय वाद्य वृंद मैहर की ज्योति चौधरी एवं उदय कुमार सूर्यवंशी ने विधानसभा अध्यक्ष से रेलवे स्टेशन पर विशेष मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान दोनों कलाकारों ने मैहर घराने की दुर्लभ संगीत धरोहर, विशेष रूप से ‘नल तरंग’ वाद्य और स्थानीय शास्त्रीय कलाकारों के संवर्धन से जुड़े विषयों पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर से विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि मैहर की पहचान न केवल धार्मिक नगरी मां शारदा धाम के रूप में है, बल्कि उस्ताद अलाउद्दीन खां की कर्मस्थली और मैहर वाद्य वृंद (Band) की समृद्ध शास्त्रीय संगीत परंपरा के लिए भी इसे देश-दुनिया में जाना जाता है।

स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मैहर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता:
  • श्रीकांत चतुर्वेदी (विधायक, मैहर)
  • संतोष सोनी (सांसद प्रतिनिधि)
  • सत्यभान पटेल, महेश तिवारी, रावेंद्र सिंह, पारस तिवारी, सौराज पांडेय, राजू पटेल एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू