भोपाल: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 32 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के कई जिलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), नगर निगम आयुक्त, अपर आयुक्त और अनुविभागीय अधिकारी (SDM) स्तर की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

Advertisement



Advertisement

मंत्रालय एवं अन्य विभागों में नई नियुक्तियां
| अधिकारी का नाम (बैच) | पुरानी/पूर्व पदस्थापना | नई पदस्थापना |
| संजना जैन (2016) | अपर कलेक्टर, मैहर | उप सचिव, जल संसाधन विभाग |
| अंजली जोसेफ जोनाथन (2018) | CEO जिला पंचायत, हरदा | उप सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD) |
| अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018) | CEO जिला पंचायत, दतिया | अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल |
| विवेक के.वी. (2020) | CEO जिला पंचायत, सागर | CEO, जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) |










