माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

तीसरे वनडे से पहले नलखेड़ा में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

0
38
गौतम गंभीर माँ बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में पूजा करते हुए
टीम इंडिया की जीत की कामना करते हुए गौतम गंभीर ने की पूजा

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। टीम इंडिया की जीत की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।

आगर मालवा | Thakhabrilal.in : भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने माँ बगलामुखी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना के साथ हवन अनुष्ठान में भी भाग लिया। नलखेड़ा के शक्तिपीठ माँ बगलामुखी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की जीत और सफलता की कामना की। उन्होंने देश में सुख-शांति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। मंदिर परिसर में जैसे ही गौतम गंभीर के आगमन की सूचना मिली, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने शांत भाव से मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पाण्डवकालीन इस मंदिर में माँ बगलामुखी की आराधना से विजय, आत्मबल और बाधाओं से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नलखेड़ा स्थित यह मंदिर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश और विदेश में भी अपनी विशिष्ट धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ समय-समय पर फिल्म जगत, राजनीति, उद्योग और खेल जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियाँ दर्शन के लिए पहुँचती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here