Sign In
/
/
मैहर के देवरी और बेलहाई पंचायत में पुलिस की जन चौपाल: टीआई और चौकी प्रभारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; सुरक्षा व समन्वय का दिया संदेश

मैहर के देवरी और बेलहाई पंचायत में पुलिस की जन चौपाल: टीआई और चौकी प्रभारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; सुरक्षा व समन्वय का दिया संदेश

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Sep 30, 2026, 10:38 PM IST

Updated On: Sep 30, 2026, 10:38 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर/रामनगर : मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी और ग्राम पंचायत बेलहाई में पुलिस प्रशासन द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण अंचलों में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
टीआई विजय त्रिपाठी और चौकी प्रभारी कुलदीप पटेल ने संभाला मोर्चा
देवरी ग्राम पंचायत में आयोजित जन चौपाल की कमान रामनगर थाना प्रभारी (TI) विजय त्रिपाठी ने संभाली, जबकि ग्राम पंचायत बेलहाई में पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप पटेल ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतें और सुझाव सुने। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय मुद्दों, संपत्ति विवादों, रात्रिकालीन सुरक्षा और यातायात संबंधी विषयों पर अपनी बात रखी।
अपराध नियंत्रण और साइबर जागरूकता पर जोर
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के खिलाफ जागरूकता और गांव में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की वाजिब समस्याओं का जल्द से जल्द वैधानिक समाधान किया जाएगा। दोनों पंचायतों में यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं अत्यंत व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू