Sign In
/
/
मैहर मैराथन 2.0 में 150 से अधिक धावकों ने दिखाई ताकत: अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर हुआ आयोजन; 6 साल की अनुकृति ने 1600 मीटर दौड़ पूरी कर जीता दिल

मैहर मैराथन 2.0 में 150 से अधिक धावकों ने दिखाई ताकत: अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर हुआ आयोजन; 6 साल की अनुकृति ने 1600 मीटर दौड़ पूरी कर जीता दिल

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Sep 27, 2026, 5:12 PM IST

Updated On: Sep 27, 2026, 5:17 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
मैहर : अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर रविवार को मैहर के ऐतिहासिक उस्ताद अलाउद्दीन खां खेल मैदान में ‘मैहर मैराथन दौड़ 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल स्पर्धा में मैहर शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए 150 से अधिक युवा धावकों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
6 साल की नन्हीं अनुकृति बनीं आकर्षण का केंद्र
मैराथन में सबसे ज्यादा ध्यान 6 वर्षीय नन्हीं धावक अनुकृति सोनकिया ने खींचा। पहली कक्षा में पढ़ने वाली अनुकृति ने गजब के उत्साह और जज्बे के साथ 1600 मीटर की पूरी दौड़ सफलतापूर्वक संपन्न की। नन्हीं बालिका के इस अद्भुत खेल भावना और समर्पण की अतिथियों, आयोजकों और दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
बालिका व बालक वर्ग के विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार और मेडल
मैराथन समाप्त होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मंच से पुरस्कृत किया गया:
  • बालिका वर्ग: वर्षांजलि प्रजापति ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी, जबकि प्रिया सिंह दूसरे और वंदना पटेल तीसरे स्थान पर रहीं।

  • बालक वर्ग: शनि प्रजापति ने प्रथम स्थान, ओम कुमार चंद्रोल ने द्वितीय स्थान तथा सुजीत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा नकद राशि, शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए, जिससे खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू