मैहर : जिले में प्रशासनिक कसावट और शासकीय संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी का सख्त रुख लगातार जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले को संज्ञान में लेते हुए शासकीय माध्यमिक विद्यालय घुनवारा की प्राचार्य श्रीमती लीला बाई सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से शिक्षा विभाग सहित अन्य शासकीय महकमों के लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

अनुशासन और जवाबदेही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर
कार्रवाई के संबंध में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासकीय संस्थानों में पदस्थ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपने पदीय दायित्वों का पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में शासकीय कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सरकारी संस्थानों में अनुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। पूरी खबर पढ़िए…











