Monday, August 18, 2025
Homeमध्यप्रदेशMPलोकल यूथ महासंघ ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

लोकल यूथ महासंघ ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Date:

Related stories

नहर पूरी होने से पहले ही उधड़ गई भ्रष्टाचार की परत

352 करोड़ के प्रोजेक्ट में गहराया संकटMP News In...
spot_imgspot_img

The Khabrilal News Desk: लोकल यूथ महासंघ मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम रामनगर तहसीलदार अनुराग मरावी को ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन डिजिटल फसल सर्वेक्षण से जुड़े सर्वेयर एजेंटों के नियमित रोजगार,मासिक मानदेय,और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि जुलाई 2024 में शासन के आदेश अनुसार उनकी नियुक्ति फसल गिरदावरी कार्य के लिए की गई थी। सभी लोकल यूथ सर्वेयर ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपना कार्य तय समय सीमा में पूरी ईमानदारी से पूरा किया। वर्तमान में भी वे फार्मर आईडी, भू-स्वामी और आर.ओ.आर. केवाईसी जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

लोकल यूथ महासंघ की 6 प्रमुख मांगे
  1. राजस्व सहायक का दर्जा लोकल यूथ सर्वेयर को ग्राम रोजगार सहायक की तर्ज पर राजस्व सहायक का दर्जा दिया जाए।
  2. नियमित रोजगार और मासिक मानदेय: लोकल यूथ सर्वेयर को शासन द्वारा नियमित रोजगार और निश्चित मासिक मानदेय प्रदान किया जाए।
  3. पहचान पत्र जारी करना: सभी लोकल यूथ सर्वेयर को शासन द्वारा पहचान पत्र जारी किए जाएं।
  4. किसानों के कार्य का अधिकार: किसानों से संबंधित सभी कार्य केवल लोकल यूथ सर्वेयर को ही सौंपे जाएं।
  5. दुर्घटना बीमा सुरक्षा: लोकल यूथ सर्वेयर को शासन द्वारा दुर्घटना बीमा सुरक्षा प्रदान की जाए।
  6. प्राइवेट टेंडर निरस्त: डिजिटल फसल सर्वेक्षण में प्राइवेट टेंडर प्रणाली को निरस्त किया जाए।
  • लोकल यूथ महासंघ मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें खसरा सर्वेक्षण के लिए मात्र 8 रुपये प्रति खसरा दिए जाते हैं, जो उनकी आजीविका के लिए अपर्याप्त है। वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और शासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपते समय लोकल यूथ महासंघ के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here