Friday, April 3, 2026

खरीदी केन्द्रों में सड़ने की कगार पर पहुंची धान,खुले आसमान के नीचे रखी है डेढ़ लाख क्विंटल धान

सतना। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी समय पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाने से जिले के विभिन्न स्थानों पर रखी गई धान पानी से भीग गई। जिले में लगभग 10 मिमी की बरसात हुई जिसके चलते खरीदी केंद्रों में रखा स्कन्द भीग गया। अनुमान है कि लगभग 60 से 70 हजार क्विंटल धान खुले में रहने की वजह से भीगी है।अब सवाल उठता है कि इस नुकसान का जिम्मेदार किसे माना जाएगा। जिला उपार्जन समिति के सदस्य और खरीदी का जिम्मा लेकर काम करने वाली समितियों पर वरिष्ठ अधिकारी कोई एक्शन लेंगे।

उल्लेखनीय है कि जिले में 106 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं । इन केदो में अब तक 34976 किसानों ने अपनी उपज बेची है।जिले में कुल 265600 क्विंटल के आसपास खरीदी का आंकड़ा पहुंच चुका है।सरकारी आंकड़े के मुताबिक लगभग 1 लाख क्विंटल से अधिक खुले आसमान के नीचे अभी पड़ा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जिस स्थान पर धान की बोरियों को चट्टा बना कर रखा गया है वहां पर भीगने की गुंजाइश कम है, लेकिन जिन जगहों पर खुली धान अथवा बोरियां पड़ी हुई है उनमे थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है।

5 दिन तक नहीं होगी खरीदी

खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए धान उपार्जन सत्र 2024- 25 के लिए बनाई गई नीति में संशोधन किया गया है और 30 दिसंबर से एक जनवरी 2025 तक धान खरीदी नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं। चूंकि शनिवार और रविवार को खरीदी बंद रहती है ऐसे में सतना सहित पूरे प्रदेश में 5 दिनों तक खरीदी का कार्य नहीं होगा।

हर बार गलती दोहराता है विभाग

समर्थन मूल्य पर धान और गेहूं उपार्जन का कार्य पिछले डेढ़ दशक से चल रहा है इसके बावजूद भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के कोई प्रबंध नहीं किये जाते। यही वजह है कि बार-बार ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी 24 से 48 घंटे तक रुक-रुक कर बरसात हो सकती है ऐसे में नुकसान का आंकड़ा और भी बढ़ने का अनुमान है। फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार से व्यवस्थाएं दिखाई नहीं दे रही हैं थोड़ी बहुत तिरपाल और पन्नी के सहारे धान को ढका गया है।विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो धान खुले आसमान के नीचे पड़ी है वह किसानों की है ना कि उपार्जन समितियों की।

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img