Sign In
/
/
इंदौर के राजबाड़ा में ‘PM ई-बस’ का तांडव: 4 लोगों को कुचला, ऑटो चालक की मौत; उग्र भीड़ ने किया पथराव, हादसा CCTV में कैद

इंदौर के राजबाड़ा में ‘PM ई-बस’ का तांडव: 4 लोगों को कुचला, ऑटो चालक की मौत; उग्र भीड़ ने किया पथराव, हादसा CCTV में कैद

[inb_subtitle]

विज्ञापन

The Khabrilal

Published On: Sep 27, 2026, 5:18 PM IST

Updated On: Sep 27, 2026, 7:39 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!
इंदौर/मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के हृदय स्थल राजबाड़ा इलाके में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां अनियंत्रित हुई सरकारी सिटी बस (PM ई-बस सेवा) ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद गुस्साए प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बस पर जमकर पथराव कर तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
तेज रफ्तार बस ने लोगों को कुचला।
अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसी तेज रफ्तार बस, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर
एडिशनल एसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि राजबाड़ा स्थित नगर सेवा बस स्टैंड पर MP-e-सेवा की बस खड़ी थी। अचानक बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और सीधे पूजा सामग्री की दुकानों व वहां खड़े वाहनों में जा घुसी। घटना का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि चौराहे पर खड़े लोगों को अचानक आई तेज रफ्तार बस अपनी चपेट में ले लेती है। दो लोग बस के सामने से टकराकर गिरे, जबकि दो लोग पिछले टायरों के नीचे आ गए।
बस के कुचलने से एक की मौत हो गई।
ऑटो चालक की जान गई, थैली विक्रेता समेत 3 गंभीर
प्रत्यक्षदर्शी महिला शकुंतला के अनुसार, बस ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही ऑटो ड्राइवर सड़क पर गिर पड़ा और बस का पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। वहीं पास में थैली बेचने वाला एक युवक और एक अन्य राहगीर बस की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।
हादसे के बाद भीड़ ने किया पथराव, चालक पुलिस हिरासत में
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पहले बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर ईंट-पत्थरों से बस के कांच फोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति पर काबू पाया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे बस चालक को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या चालक की लापरवाही से।
होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू