Tuesday, March 31, 2026

ठोकर लगने पर बौखलाए कार सवारों ने किया ट्रक चालक का अपहरण,पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी

पुलिस की दखल से छूटा ट्रक चालक, पिस्टल जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज

The Khabrilal News Desk: मैहर (maihar) जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में एक मामूली सड़क दुर्घटना ने गंभीर विवाद का रूप ले लिया। गोरसरी पहाड़ के पास एक ट्रक द्वारा खड़ी कार को हल्की ठोकर लगने से नाराज कार सवार युवकों ने ट्रक चालक का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पिस्टल तानकर उसे धमकाया और अमरपाटन ले जाकर घंटों तक पीटा। घटना के बाद दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने दो राउंड हवाई फायर भी किए।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक रामनगर की ओर जा रहा था जब गोरसरी पहाड़ के पास खड़ी कार से उसकी ट्रक टकरा गई। इस मामूली टक्कर से नाराज युवक ट्रक चालक को जबरदस्ती कैंपर गाड़ी में बिठाकर अमरपाटन ले गए। वहां नादन के पास उसे जमकर पीटा गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में दखल दिया। आरोपियों ने पुलिस के दबाव में ट्रक चालक को रिहा किया, लेकिन वे अपराध के बावजूद पुलिस के सामने ठसक दिखाते रहे।

दोनों पक्ष पर मामला दर्ज

पुलिस ने कार सवार समर्थ जैन सहित उसके साथ आये तीन युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 की धारा 296,115(2),351(3),125,आयुध अधिनियम (1959)25(9) हवाई फायरिंग और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं ट्रक चालक पर भी भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 की धारा281,125(A) दुर्घटना का केस दर्ज किया गया है।

वीडियो आया सामने

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी युवक ट्रक चालक को जबरन ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घंटों चला विवाद

इस मामले ने घंटों तक विवाद की स्थिति बनाए रखी। फिलहाल अमरपाटन पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है!

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img