Wednesday, April 1, 2026

मैहर में बनेगा जिला अस्पताल,कचरा प्लांट को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किया स्थल का निरीक्षण।

Desk/District Hospital Maihar: मैहर के विकास में एक और बड़ा कदम। यहां एक आधुनिक और अत्याधुनिक जिला अस्पताल बनने जा रहा है, जो क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए वरदान साबित होगा। कचरा प्लांट को शिफ्ट कर अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

मध्यप्रदेश के नये जिला मैहर (Maihar) के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब यहां एक अत्याधुनिक जिला अस्पताल (District Hospital) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किया। इस नए अस्पताल के निर्माण के लिए कचरा प्लांट को शिफ्ट किया जाएगा।

मैहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से जिला अस्पताल बनाने की योजना है। इस अस्पताल के निर्माण के लिए मैहर के आरकंडी मे वर्तमान कचरा प्लांट की जमीन को चिन्हित किया गया है।

पत्रकारों से चर्चा कर दी उपमुख्यमंत्री ने जानकारी
मैहर (Maihar) मा शारदा देवी दर्शन करने के बाद मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैहर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें,यह हमारी प्राथमिकता है। इस स्थान पर जल्द ही अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए कचरा प्लांट को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। पूर्व में राज्य सरकार के द्वारा लगभग 50 करोड रुपए मंजूर किए गए थे लेकिन स्थान की कमी को देखते हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के द्वारा नए स्थल पर निर्माण की मांग की जा रही थी विधायक के मांग के बाद मैहर पहुचकर अरकांडी में स्थित जमीन को देखा गया है वर्तमान में यहां कचरा प्लांट है जिसे शिफ्ट कर यहा जिला अस्पताल बनाया जाएगा। स्थानीय लोग इस पहल से उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img