Wednesday, April 1, 2026

मछुआरे के जाल में फंसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

Crocodile Trapped In Fisherman’s net : मैहर वनमंडल के अमदरा बीट अंतर्गत नया गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक मछुआरे के जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। मछली पकड़ने के दौरान अचानक जाल भारी हो गया और जब उसे खींचा गया तो ग्रामीणों की नजर एक मगरमच्छ पर पड़ी। घबराए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

MP News In Hindi : वन मंडल अधिकारी मयंक चांदीवाल के निर्देश पर उपवन मंडल अधिकारी यशपाल मेहरा ने रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया । टीम ने पूरी सतर्कता के साथ मगरमच्छ को जाल से सुरक्षित बाहर निकाला और फिर उसे ग्राम मौदहा स्थित बाणसागर डैम में छोड़ दिया गया, जिससे वह पुनः अपने प्राकृतिक पर्यावरण में लौट सका।
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने किया। अभियान में परीक्षेत्र सहायक सुरजीत सिंह, शिवकुमार वर्मा (भदनपुर), रामनिवास रावत, और कार्यवाहक वनपाल व्यास कुमार पांडे ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img