Friday, January 30, 2026

स्वास्थ्य विभाग में सफाई घोटाला,कागजों में फर्जी सप्लाई

Cleaning scam in health department : मैहर जिले में स्वास्थ्य विभाग सफाई घोटाला सामने आया है मैहर जिले में स्वास्थ विभाग के अंतर्गत संचालित अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। मैहर जिले में स्केथित दर्जनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई के लिए आवश्यक सामग्री जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच रही है,जबकि ठेकेदार द्वारा हर महीने नियमित रूप से भुगतान निकाला जा रहा है।

The Khabrilal News India : जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में नियमित सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर जारी किया गया था। टेंडर की शर्तों में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि ठेकेदार को फिनाइल, फिनोल, ब्लीचिंग पाउडर, फर्श साफ करने के केमिकल, हाथ धोने का साबुन, झाड़ू सहित अन्य आवश्यक सफाई सामग्री सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराना अनिवार्य है। लेकिन हकीकत इसके उलट है। जिले के कई प्राथमिक,सामुदायिक और उपस्वास्थ्य केंद्रों में महीनों से सफाई सामग्री नहीं पहुंची है। और ठेकेदार द्वारा स्वास्थ्य विभाग से मिलकर सफाई घोटाला किया जा रहा है कई जगहों पर सफाई कर्मी निजी खर्च से या सीमित संसाधनों के सहारे जैसे-तैसे सफाई करने को मजबूर हैं। स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि कागजों में सफाई सामग्री की आपूर्ति पूरी दिखाई जा रही है,जबकि धरातल पर सामग्री का कोई नामोनिशान नहीं है। इसके बावजूद ठेकेदार हर महीने बिल लगाकर भुगतान प्राप्त कर रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी पूरे मामले में आंख मूंदे बैठे नजर आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। न तो नियमित सफाई हो पा रही है और न ही संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी केमिकल उपलब्ध हैं। इससे मरीजों,गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
सूत्रों का दावा है कि ठेकेदार और विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है। जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। जब इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कागजों में सफाई सामग्री की आपूर्ति दिखाई जा रही है, तो अस्पतालों में वह सामग्री आखिर जा कहां रही है?
यदि समय रहते इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो स्वास्थ्य विभाग में चल रहा यह घोटाला मरीजों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। और मैहर जिले में ये स्वास्थ्य विभाग का सफाई घोटाला बहुत बड़ा होगा

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...

मैहर-अवैध रेत से लदे 4 हाईवा जब्त

The Khabrilal News India : रामनगर थाना क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img