Sign In
/
/
सीधी पुलिस की बड़ी सफलता: छुहिया घाटी कांड का 30 हजार का इनामी आरोपी नासिक के मेले से गिरफ्तार; ओडिशा पुलिस दल पर हमले का था मास्टरमाइंड

सीधी पुलिस की बड़ी सफलता: छुहिया घाटी कांड का 30 हजार का इनामी आरोपी नासिक के मेले से गिरफ्तार; ओडिशा पुलिस दल पर हमले का था मास्टरमाइंड

[inb_subtitle]

विज्ञापन

प्रांशु विश्वकर्मा

Published On: Oct 16, 2026, 6:22 PM IST

Updated On: Oct 16, 2026, 6:25 PM IST

🔗 Link Copied!
🔗 Link Copied!

सीधी/रीवा : चर्चित छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस हिरासत से कुख्यात बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर भगाने के मामले में सीधी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी सचिन पटेल उर्फ छोटा संग्राम (निवासी कुइयाँ कला, थाना मनगवां, जिला रीवा) को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुजरात के धंधुका, सूरत से लेकर नासिक तक फिल्मी अंदाज में पीछा कर आरोपी को कालिका माता मेले के प्रवेश द्वारों पर घेराबंदी कर दबोचा।

 

मेले के तीनों रास्तों पर घेराबंदी, भागने की कोशिश हुई नाकाम

रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान और सीधी एसपी संतोष कोरी के मार्गदर्शन में गठित विशेष पुलिस टीम लगातार आरोपी के पीछे लगी थी। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के गुजरात के धंधुका से सूरत और फिर नासिक भागने की पुष्टि हुई थी। नासिक के थाना मुंबई नाका क्षेत्र अंतर्गत कालिका माता मेले में उसके छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने मेले के तीनों प्रवेश द्वारों को घेर लिया। पुलिस को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोच लिया।

रामपुर नैकिन थाने में दर्ज है BNS और Arms Act के तहत मामला

गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस टीम आरोपी को रामपुर नैकिन थाना लेकर पहुंची, जहां से उसे न्यायालय में पेश किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छुहिया घाटी में पुलिस दल पर हमला करने, गाड़ियों में तोड़फोड़ करने और कैदी को भगाने की बात स्वीकार कर ली है। इस सनसनीखेज मामले (अपराध क्रमांक 1000/2026, BNS व आर्म्स एक्ट 25/27) में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए सीधी और रीवा पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

होम
MP ब्रेकिंग
Join करें
Join करें
मेन्यू