Friday, April 3, 2026

नहीं खुल रहा आंगनबाडियों का ताला, फिर भी बंट रहा बच्चों को निवाला

जिन केंद्रों के ताले खुले उनमें बच्चों की उपस्थिति लगभग शून्य

BHOPAL: गांव गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खोल फर सरकार बच्चों को पोषण शक्ति देने का काम कर रही है, लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग कागजी कार्रवाई ही कर रहा है। आलम यह है कि केन्द्र खुलते नहीं और बच्चों को पोषण मिल भी रहा है । The Khabrilal की टीम ने नागौद परियोजना के लगभग आधा दर्जन केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लगा मिला और जो केंद्र खुले मिले उनमें बच्चों की उपस्थिति लगभग शून्य ही रही। किसी केंद्र में दो तो किसी में तीन बच्चे मिले। इस मामले में आधिकारिक तौर पर जानकारी के लिए जब परियोजना अधिकारी इंद्रभूषण तिवारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। यहां कागजी तौर पर हर योजना का अमल हो रहा है। चाहे बच्चो को मध्यान्ह भोजन दिया जाना हो या फिर आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर संचालित अन्य प्रकार की योजनाएं सभी का हाल बदहाल है। उल्लेखनीय है कि नागौद क्षेत्र में लगभग हर आंगनबाड़ी केन्द्र का यही हाल है। जीरों से तीन वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषण में भी मनमानी की जा रही है। इसके अलावा जिले में तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चों की हाजिरी में भी खेल चल रहा है। एक तरफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका केन्द्र ही नहीं पहुंच रहीं तो दूसरी ओर कागजों में सबकुछ वितरित हो रहा है? इन हालातों से जिले स्तर के अधिकारी भी वाकिफ हैं, लेकिन उनके द्वारा सुधार का कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

ये केंद्र बंद थे

नागौद परियोजना का आंगनबाड़ी केंद्र नौबस्ता कुडिय़ां, दुर्गापुर, बरहा भाजीखेरा केंद्र बंद रहा। इसी तरह से भाजीखेरा के भी हाल रहे। पिपरी केंद्र में कार्यकर्ता और बच्चे नहीं थे केवल सहायिका रहीं। कोलान पिपरी में सहायिका और बच्चे नहीं थे। ररिया में केवल सहायिका रहीं। मोरा में कार्यकर्ता अनुपस्थित रहीं तीन बच्चों के साथ सहायिका केंद्र में थीं

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img