Friday, April 3, 2026

सांभर के मांस का हिस्सा बांट कर रहे शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा

Maihar Crime News: [12:01 am, 09/01/2025] My Airtel: मैहर जिले में बुधवार को वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग बीटों पर दबिश देकर छह शिकारियों को दबोच लिया। जिस वक्त टीम पहुंची आरोपी मांस का बंटवारा कर रहे थे। रेंजर सतीशचंद्र मिश्रा की अगुवाई में टीम पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में तीन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे जबकि छह आरोपियों को पकड़ा गया है।


बताया जाता है कि बंशीपुर बीट के ग्राम नरौरा में नीलगाय के बच्चे का शिकार किया गया था। मांस के साथ शिकारी अरुण साकेत पिता रामप्रसाद साकेत 24 वर्ष, शारदा साकेत पिता भरोसा साकेत 40 वर्ष , अमरजीत कोल पिता इंदल कोल 21 वर्ष को पकड़ा है वहीं मौके से दो फरार हो गए। वहीं दूसरी कार्रवाई भदनपुर बीट में सांभर का शिकार कर मांस काट कर हिस्सा बांट कर रहे 3 आरोपी वंशीलाल साकेत पिता बाबादीन साकेत 45 वर्ष, सुनील साकेत पिता चुन्नू साकेत 34 वर्ष, रामकरण साकेत पिता बिहारीलाल साकेत 38 वर्ष को पकड़ा है वहीं एक आरोपी मुकेश उर्फ मुक्का साकेत मौके से भाग निकला । सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 2,6,9,72 एवं वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9, 39, 44, 48्र, 50,51 ए, 52,58 जे, 59,60 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
उक्त दोनों कार्यवाहीं में परिक्षेत्र सहायक मैहर रवि शंकर यादव, परिक्षेत्र सहायक भदनपुर शिवकुमार वर्मा, कार्यवाहक वनपाल रामनिवास रावत, कार्यवाहक वनपाल व्यास कुमार पाण्डेय,वन रक्षक घनश्याम कचेर, अखिलेश अहिरवार, केसी मिश्रा,बाल्मीक कोल, गौरीशंकर सिंह, अजय अग्रवाल, सुशील कुमार पाण्डेय,वाहन चालक कमलेश कोल एवं ग्राम वन समितियों के सुरक्षा श्रमिकों की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

पलक गुप्ता बनीं मिस मध्य प्रदेश 2025,मैहर जिले का नाम किया रोशन

Miss Madhya Pradesh 2025:मैहर जिले की बेटी पलक गुप्ता...

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

The Khabrilal : अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति ब्लॉक रामनगर...

Customer Engagement Marketing: New Strategy for the Economy

I actually first read this as alkalizing meaning effecting...

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक बंद, नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर मां शारदा रोपवे 14 मार्च तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यह जानकारी दी है।

आउटसोर्स व्यवस्था पर नगर परिषद का स्पष्टीकरण

Maihar News | Ramnagar Nagar Parishad Outsourcing : कर्मचारियों...

माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। कोच गौतम गंभीर

Agar Malwa Gautam Gambhir Temple Visit: गौतम गंभीर माँ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img